Bihar

अब  बिहार में कलाकारों की हो गई बल्ले बल्ले,कलाकारों को दी जाएगी पेंशन।

अब  बिहार में कलाकारों की हो गई बल्ले बल्ले,कलाकारों को दी जाएगी पेंशन।

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना (कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार) के तहत बिहार के कलाकारों को मिलेगी पेंशन।

कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना द्वारा मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना प्रारंभ की गई है जिसका उद्देश्य बिहार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने हेतु जीवन भर योगदान देने वाले वृद्ध, आर्थिक रूप से कमजोर एवं उपेक्षित कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा श्री बिरजू दास के द्वारा जानकारी दी गई कि ऐसे कलाकारों को पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा। आवेदक की आयु 50 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा आवेदक बिहार का मूल निवासी हो।आवेदक को कला के क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव हो तथा उनका वार्षिक आय 120000 रुपया से अधिक न हो तथा आवेदक किसी भी सरकारी सेवा में नहीं हो। साथ ही आवेदक विभागीय कलाकार पंजीयन पोर्टल पर पंजीकृत हो। उन्होंने बताया कि आवेदन विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ही किया जाना अनिवार्य होगा। आवेदन हेतु विहित प्रपत्र एवं योजना की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://state—bihar–gov–in/yac/से प्राप्त की जा सकती है आवेदन को सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र अपने जिला पदाधिकारी के समक्ष दाखिल करना होगा। योजना की विस्तृत जानकारी एवं सहायता हेतु अपने जिला कला संस्कृति पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button