सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक आयोजित

सीतामढ़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक आयोजित

 

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में अब तक सीतामढ़ी जिला अंतर्गत आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुए कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रवार तथा विधानसभावार ऐसे निर्वाचकों की सूची प्रदान की गई, जिन्होंने अब तक अपना गणना प्रपत्र समर्पित नहीं किया है। साथ ही यह भी साझा किया गया कि विधानसभावार कितने गणना प्रपत्र अब तक अपलोड किए जा चुके हैं।

 

बैठक में मृत, दोहरी प्रविष्टि तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों की सूची पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बीएलए के माध्यम से इन सूचियों का सत्यापन शीघ्रता से कराएं। इसके अतिरिक्त, जिन निर्वाचकों ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है, उनसे व्यक्तिगत या ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र जमा करने का अनुरोध करें।

 

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही सूची का सत्यापन करवाकर अपने-अपने क्षेत्र के सभी निर्वाचकों को गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जा सके।

 

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विपिन कुमार, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इनमें जदयू के श्री सुदेश कुमार शाही, राष्ट्रीय जनता दल के श्री गौहर अली, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री रक्टु प्रसाद, सीपीएम के सचिव श्री देवेंद्र यादव, भाजपा के श्री अरुण गोप, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सहदेव राम तथा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के श्री सजीर आलम शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button