Biharसीतामढ़ी

लोग शिकायत अधिकार अधिनियम:— परिवादियों को न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम

लोग शिकायत अधिकार अधिनियम:— परिवादियों को न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम को लागू किये जाने के पश्चात् कई मामलों का निवारण इस अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, पुपरी में दायर परिवाद के आलोक में सफलता पूर्वक किया गया है, जिनमें से श्रेष्ठ मामलों का संक्षिप्त आलेख निम्नलिखित है :-

परिवादी का नाम :- राबिया खातुन

परिवादी के पिता का नाम :- अब्दुल सलाम

पता :- ग्राम- गंगवारा, पंचायत- बौरा बाजितपुर, प्रखंड- पुपरी, अनुमंडल- पुपरी, जिला- सीतामढ़ी

परिवाद संख्या :- 504310119062500301

परिवाद की विषय वस्तु :- वृद्धा पेंशन बंद होने के संबंध में |

परिवाद के विनिश्चय हेतु अपनाई गयी प्रक्रिया :

परिवादी को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की जानकारी जिला अधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में दिए गए विज्ञापन, सुचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय, सीतामढ़ी द्वारा जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं सभी पंचायत मुख्यालयों में जगह-जगह लगाये गए होर्डिंग व फ्लेक्स, गाँव-गाँव में आयोजित नुक्कड़ सभा एवं पंचायत में कराये गए माइकिंग के माध्यम से प्राप्त हुआ | परिवादी द्वारा 19.06.2025 को आवेदन किया गया| परिवादी का परिवाद वृद्धा पेंशन बंद होने से संबंधित है| एतद संबंध में संबंधित लोक प्राधिकार-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुपरी को प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया गया| उक्त वाद में लोक प्राधिकार के द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि “राबिया खातुन, पिता/पति- अब्दुल सलाम, ग्राम- चोरौत, प्रखंड- चोरौत, अनुमंडल- पुपरी, जिला- सीतामढ़ी, ग्राम- गंगवारा, पंचायत- बौरा बाजितपुर, प्रखंड- पुपरी, अनुमंडल- पुपरी, जिला- सीतामढ़ी , मो० न0 7033654640 के द्वारा वृद्धा पेंशन बंद होने से संबंधित है। तदालोक में महोदय को अवगत कराना चाहूँगा कि परिवादी का परिवाद विगत 07 महीने से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिलने से सम्बंधित है| लोंक प्राधिकार के द्वारा परिवादी के परिवाद का निराकरण कर दिया गया है | परिवादी रबिया खातून को इंदिरा गाँधी वृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधित लाभ मिल रहा है। जिसमें प्रविष्ट खाता संख्या जिसका अंतिम चार संख्या 0858 है, उसमें भुगतान जा रहा है| परिवादी के द्वारा उक्त कार्रवाई पर इस कार्यालय का आभार व्यक्त किया गया है| परिवादी कार्रवाई से संतुष्ट एवं प्रसन्न है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button