इटावा

इटावा में पंचायत मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण 18 जुलाई से

इटावा में पंचायत मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण 18 जुलाई से

इटावा,  इटावा में त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण 18 जुलाई से शुरू होगा। जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि यह प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और पुराने में संशोधन किया जाएगा।

 

बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और ऑनलाइन आवेदन भी लिए जाएंगे। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी आवेदन कर सकेंगे। दावे-आपत्तियों की सुनवाई 19 दिसंबर तक होगी। अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। सभी कार्य तय समय पर पूरे किए जाएंगे, अवकाश में भी दफ्तर खुले रहेंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button