इटावा

चम्बल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क | यमुना नदी अभी नियंत्रण में

चम्बल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क | यमुना नदी अभी नियंत्रण में

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा

इटावा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि जनपद इटावा में आज अपराह्न 2:30 बजे यमुना नदी का जलस्तर 119.31 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 2.61 मीटर नीचे है। वहीं, चम्बल नदी का जलस्तर 123.50 मीटर तक पहुँच गया है, जो खतरे के निशान से 2.7 मीटर ऊपर है।

 

बढ़ते जलस्तर के चलते तहसील सदर इटावा के ग्राम बसवारा तथा मड़ैया बढ़पुरा और तहसील चकरनगर के ग्राम चकरपुरा एवं खिरीटी प्रभावित हुए हैं। हालांकि, इन ग्रामों में सामान्य आवागमन बाधित नहीं हुआ है, और वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से आवाजाही जारी है।

 

प्रशासन द्वारा एहतियातन उपाय करते हुए तहसीलदार सदर (इटावा) एवं चकरनगर के माध्यम से नावों एवं नाविकों की अग्रिम व्यवस्था कर ली गई है। आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग कर प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

 

तहसील सदर इटावा में 13 बाढ़ शरणालय तथा तहसील चकरनगर में 14 बाढ़ शरणालय पहले से ही तैयार हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल राहत दी जा सके।

 

यमुना एवं चम्बल नदी के किनारे स्थित सभी संवेदनशील ग्रामों में संबंधित अधिकारी लगातार सतत निगरानी कर रहे हैं।

 

जनता से अपील है कि किसी भी आपदा संबंधी सूचना हेतु कलेक्ट्रेट मुख्यालय, इटावा स्थित 24 घंटे संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा दूरभाष नंबर 05688-250077, 297204 पर तत्काल सं

पर्क करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button