
इटावा में मोहर्रम पूर्व फ्लैग मार्च — डीएम और एसएसपी ने जनपदवासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
इटावा, ब्यूरो विशाल समाचार
जनपद इटावा में कानून-व्यवस्था की मजबूती और मोहर्रम पर्व की शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्नता सुनिश्चित करने हेतु आज जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
यह फ्लैग मार्च शास्त्री चौराहे से प्रारंभ होकर नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, पचराहा होते हुए टीटी तिराहे तक निकाला गया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।
डीएम एवं एसएसपी ने साफ शब्दों में कहा कि शांति व्यवस्था को बाधित करने या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी अराजक तत्व के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए।
फ्लैग मार्च के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर श्री विक्रम राघव, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभयनारायण राय समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थि
त रहे।


