इटावा

मोहर्रम पर्व को लेकर इटावा प्रशासन सतर्क — डीएम और एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मोहर्रम पर्व को लेकर इटावा प्रशासन सतर्क — डीएम और एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

 

इटावा ब्यूरो विशाल समाचार 

मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र जनपद इटावा में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूर्णतः मुस्तैद है। आज जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शहर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने एवं पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अराजक तत्वों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या असत्य सूचना का प्रसार न करें। सोशल मीडिया की निगरानी भी प्रशासन द्वारा की जा रही है।

 

इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button