किसान दिवस का आयोजन 18 जून को कृषि भवन में
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा निर्गत परिपत्र संख्या 12/12-6-2014-10/2011 दिनांक 22.02.2014 तथा परिपत्र संख्या 9/2015/255/12-06-2015-10/2011 दिनांक के निर्देशों एवं जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन दिनांक 14.07.2023 के अनुपालन में माह जून 2025 का किसान दिवस आगामी बुधवार, 18 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जनपद इटावा के कृषि भवन स्थित सभागार में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संपन्न होगा। किसान दिवस में जनपद के कृषि एवं कृषि से संबंधित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका सम्भवतः स्थलीय समाधान प्रदान करना है, जिससे कृषि क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियों का त्वरित निवारण किया जा सके। किसान बंधुओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।


