सीएम युवा योजना पर कार्यशाला 19 जून को, उद्यमियों से प्रतिभाग की अपील
इटावा, विशाल समाचा संवाददाता:
इटावा में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, श्री सुधीर कुमार ने जानकारी दी है कि सीएम युवा योजना के तहत एक कार्यशाला का आयोजन दिनांक 19 जून 2025 को अपराह्न 2:00 बजे, प्रेरणा सभागार, विकास भवन, इटावा में किया दो सं जाएगा।
इस कार्यशाला में योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा इच्छुक उद्यमियों को आवेदन की प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग ने जनपद के समस्त उद्यमी संगठनों एवं व्यक्तिगत उद्यमियों से अनुरोध किया है कि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी बनें और योजना का लाभ उठाएं।


