अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम रामपुर, नरूआ, बिल्हौर, कानपुर नगर में कक्षा-6 में 140 सीटों (70 छात्र व छात्राओं) व कक्षा-9 में 140 सीटों (70 छात्र व छात्राओं) के प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं
विशाल समाचार नेटवर्क टीम इटावा :सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम रामपुर, नरूआ, बिल्हौर, कानपुर नगर में कक्षा-6 में 140 सीटों (70 छात्र व छात्राओं) व कक्षा-9 में 140 सीटों (70 छात्र व छात्राओं) के प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन फार्म श्रम विभाग इटावा / जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालयों से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सम्बंधित जिले की एन०आई०सी० वेबसाइट upetw@nic.in से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं। पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र समस्त वांछित अभिलेखों सहित दिनांक-29.01.2024 की सायं 05:00 बजे तक श्रम विभाग कार्यालय इटावा में जमा कराये जा सकते हैं परन्तु अनाथ बच्चों के आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा किए जायेगे।
अधिक जानकारी के लिए देवेन्द्र कुमार प्रधान सहायक मोबाइल नम्बर 9411937840 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


