
प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से संवाद का लाइव सुल्तानपुर राहिन विकासखंड बसरेहर प्राथमिक विद्यालय अडूपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया
विशाल समाचार नेटवर्क टीम इटावा : सजीव प्रसारण प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से संवाद का लाइव सुल्तानपुर राहिन विकासखंड बसरेहर प्राथमिक विद्यालय अडूपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त के पश्चात जिलाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत द्वारा सभी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के लाभार्थी, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी,स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना,वृद्धावस्था पेंशन ,निराश्रित पेंशनआदि योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देने के उपरांत लाभार्थियों से बात कर योजनाओं की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक कर योजना का लाभ दिलाना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निर्देश दिए की ज्यादा से ज्यादा गरीब महिलाओं को योजना से जोड़कर योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है, जिससे कि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा ,सांसद प्रतिनिधि मुकेश यादव, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


