इटावा

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराए जाने हेतु ऑन लाइन इलैक्शन पर्सनल डिप्लायमेण्ट सिस्टम (EPDS) सॉफ्टवेयर पर सूचना फीड कराए जाने हेतु जनपद इटावा से सम्बन्धित सभी कार्यालयाध्यक्ष, बैंक, बीमा एवं नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर समय से डाटाबेस तैयार कराया जाना है

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराए जाने हेतु ऑन लाइन इलैक्शन पर्सनल डिप्लायमेण्ट सिस्टम (EPDS) सॉफ्टवेयर पर सूचना फीड कराए जाने हेतु जनपद इटावा से सम्बन्धित सभी कार्यालयाध्यक्ष, बैंक, बीमा एवं नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर समय से डाटाबेस तैयार कराया जाना है

विशाल समाचार नेटवर्क टीम

 

इटावा यूपी: मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजय कुमार गौतम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी इटावा द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराए जाने हेतु ऑन लाइन इलैक्शन पर्सनल डिप्लायमेण्ट सिस्टम (EPDS) सॉफ्टवेयर पर सूचना फीड कराए जाने हेतु जनपद इटावा से सम्बन्धित सभी कार्यालयाध्यक्ष, बैंक, बीमा एवं नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर समय से डाटाबेस तैयार कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को डाटा फीडिंग कराए जाने हेतु सबसे पहले प्रारूप-1 (संख्यात्मक) को फीड किया जायेगा, जिसके फीड हो जाने के उपरान्त पासबर्ड प्राप्त करके संख्यात्मक रूप से फीड किये गये अधिकारियों/कर्मचारियों का डाटा प्रारूप-2 पर (केन्द्र/राज्य सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु) एवं प्रारूप 03 पर (बैंक, बीमा कर्मचारियों के लिए) का शत प्रतिशत डाटा फीड किये जाने हेतु, सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की शत प्रतिशत संख्यात्मक फीड कराए जाने हेतु दिनांक 11.01.2024 को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों का एवं दिनांक 12.01.2024 को समस्त बैंक/बीमा विभाग से सम्बन्धित समस्त शाखा प्रबन्धकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें निर्देशित किया गया कि था कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रारूप-1 की सूचना तत्काल पूर्ण कराये एवं सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष को यह भी निर्देशित किया गया था कि पूर्व में जिस कर्मचारी के द्वारा डाटा फीड किया गया है अथवा कम्प्यूटर में जानकारी कम्प्यूटर आपरेटर से सूचना फीड करायेंगे जिससे कि किसी भी प्रकार की गलती होने की सम्भावना न हो, अपने विभाग से दो कम्प्यूटर चलाने वाले कार्मिक जिस माध्यम से उपलब्ध हो, उनका नाम/पदनाम एवं मोबाइल नम्बर की सूचना प्रारूप-1 के पीछे अंकित कर दिनांक 12.01.2024 तक उपलब्ध करायेंगे परन्तु आपके कार्यालय से अभी तक सूचना प्रेषित नहीं की गयी है, जो कि निर्वाचन कार्य में अवरोध को दर्शाता है।
उन्होंने सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों को पुनः निर्देशित किया है कि प्रारूप-1 पर (संख्यात्मक) सूचना तत्काल विकास भवन के कक्ष संख्या-14 में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। भविष्य में निर्वाचन सम्बन्धी सूचना भेजे जाने के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता न वरती जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button