जनपद में मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिब्यांगजन के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता प्रदान किये जाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की गयी
इटावा यूपी: जिला दिब्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार सिंह ने जनपद में संचालित ऐसी स्वैच्छिक संस्थाओं जो दिब्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पंजीकृत है,को सूचित किया है कि जनपद में मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिब्यांगजन के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता प्रदान किये जाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है।
उन्होेंने स्वैच्छिक संस्थाओं से मानसिक मंदित तथा मानसिक मंद से रूग्ण निराश्रित दिब्यांगजन के लिए आश्रय गृह प्रशिक्षण केन्द्र के सचालन हेतु सहायता योजनान्तZगत वित्तीय वर्ष 2022’-23 के अनुदान प्रस्ताव दि. 30 मई 2022 तक कार्यालय जिला दिब्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी इटावा कक्ष सं0 37 विकास भवन इटावा को उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें।


