
ऋण उपलब्ध कराये जाने, निवेश पोर्टल पर लम्बित प्रकरण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण किये जाने जिला कोआडिनेटर के निर्देश दिये
इटावा यूपी: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने, रोजगारपरक योजनाओ में लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराये जाने, निवेश पोर्टल पर लम्बित प्रकरण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण किये जाने जिला कोआडिनेटर के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट में आयेाजित जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में दियेे। उन्होंने समीक्षा में पाया कि एक जनपद एक उत्पाद येाजना में वार्षिक लक्ष्य 284 के सापेक्ष 85 प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर 68 पर ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 39 के सापेक्ष 192 आवेदन पत्र विभिन्न बैकेां को प्रेषित किये गये जिसमें से 45 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 41 पर ऋण वितरण किया गया है। इस पर उन्हाेंने लम्बित पत्रावलियेां को स्वीकृत कर प्राथमिकता पर ऋण उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
सिटी मजिस्ट्रेट ने समीक्षा में पाया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत वार्षिक लक्ष्य 48 के सापेक्ष 219 आवेदन पत्र प्रर्षित किये गये जिसमें से मात्र 63 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 53 पर ऋण वितरण किया गया है। इस पर उन्होने बैंको में लम्बित प्रार्थना पत्रों को स्वीकृत कर तत्काल ऋण वितरण कियेे जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर शमशुद्दीन अन्सारी,शहनशाह वारसी अध्यक्ष व्यापार मण्डल, निहाल चन्द्र केशरवानी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार, बैंकर्स, उद्यमी आदि उपस्िथत रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार द्वारा किया गया।


