इटावा

जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में  में आहूति की गई

 

जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में  में आहूति की गई

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

इटावा  जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन का आधार सीडिंग कराया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ कार्यशाला की जाए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण योजना के तहत बच्चों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 10 पूर्व दशक की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक है एवं दशमोत्तर की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे विद्यालय में अपने प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी के माध्यम से आवेदन कराया जाए साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि छात्रवृत्ति तभी देय होगी जब बच्चे की उपस्थित 75 प्रतिशत होगी। उन्होंने बताया कि प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी का प्रशिक्षण विकास भवन में करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर मॉनिटरिंग कराई जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि कितने विद्यालयों में कितने बच्चों का आवेदन भरा गया है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक लाभ, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान एवं सुलह समझौता आदि की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के निर्धन परिवार की पुत्रियों को शादी अनुदान योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा बच्चों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग द्वारा शादी अनुदान योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि ओ लेवल/ सी0सी0सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण का लाभ सभी को दिया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के कोई भी आवेदन लम्बित नहीं रहने चाहिए।

उक्त बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रिया शर्मा, जिला पिछड़ावर्ग अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button