आरोग्यपूणे

नोबल हॉस्पिटल्स की ओर से किडनी पेशंटस के लिये 24 घंटे एआय चॅटबोट सेवा

नोबल हॉस्पिटल्स की ओर से किडनी पेशंटस के लिये 24 घंटे एआय चॅटबोट सेवा

 

पुणे : मरीजों को योग्य जानकारी देने के लिए और उनके किडनी की समस्याओं के बारे में होने वाले सामान्य सवालों का निराकरण करने के लिए नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर ने 24 घंटे एआय चॅटबोट सेवा शुरू की है.

 

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. दिविज माने इन्होने कहा की, यह संकल्पना डॉ.अविनाश इग्नाशिअस की है और यह अभिनव साधन अंग्रेजी, मराठी, हिंदी और अन्य भाषाओं में विनाशुल्क उपलब्ध होगा जो किडनी की बीमारी होने वाले मरीजों को सामान्य प्रश्नों का उत्तर इस एआय चॅटबोट के माध्यम से मिलेगा.

 

इसके जानकारी का स्त्रोत हॉस्पिटल के किडनी विशेषज्ञों के सहकार्य से चुना गया है और यह चॅटबोट किडनी का आरोग्य, जीवनशैली, आहार और इस प्रकार के हमेशा पूछे जाने वाले सवालों का विश्वसनीय और समझने में आसान जवाब देता है. यह चॅटबोट दे रहे सभी जानकारी के स्त्रोत की हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा वैद्यकीय रूप में जांच किए गए है.

 

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश इग्नाशिअस ने कहा की, दीर्घकालीन किडनी की बीमारी यह मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण होती है. उनके मन में कई सामान्य परंतु अति आवश्यक सवाल हो सकते है. यह अंतर कम करने के लिए और मरीजों के जवाब जब उन्हें ज्यादा जरूरत हो तब उन्हें मिल सके इसलिए यह एआय चॅटबोट उपयुक्त साबित होता है.

 

यह एआय चैटबोट एक लिंक या क्यू आर कोड के माध्यम में उपलब्ध है जो मरीजों को स्वास्थ्य विषयक योग्य जानकारी देने के लिए रुग्णालय के विस्तृत डिजिटल हेल्थ उपक्रम का एक भाग है.

 

डॉ. इग्नाशिअस इन्होने आगे कहा की, चॅटबोट यह वैद्यकीय सलाह और उपचार का विकल्प नहीं है.परंतु मरीज और उनकी जानकारी लेने वाले लोगों के लिए जानकारी पूर्ण निर्णय लेने के लिए एक मौल्यवान साधन हो सकता है.

डॉ. दिविज माने ने आगे कहा की, यह तज्ञ चलित एआय साधन एक इस प्रकार का अनोखा उपक्रम है जिससे अधिक सुलभ रूप में विश्वसनीय वैद्यकीय माहिती मरीजों को मिल सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button