
सर्व्हायकल कॅन्सर के बारे में जागरूकता निर्माण करने के लिए फिक्की एफएलओ पुणे, आयुजेन बायोसायन्सेस और रोश डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से शील्ड हर फ्युचर – सर्व्हायकल फोरम 2025 का आयोजन
पुणे, : फिक्की एफएलओ पुणे ने आयुजेन बायोसायन्सेस और रोश डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से सर्व्हायकल कॅन्सर के बारे में जागरूकता निर्माण करने के लिए शील्ड हर फ्युचर – सर्व्हायकल फोरम 2025 इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के सेंटर फॉर कॅन्सर एपिडेमियोलॉजी की उप -संचालिका डॉ.गौरवी मिश्रा यह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी. इस दौरान फिक्की एफएलओ की अध्यक्ष अनिता अगरवाल,आयुजेन बायोसायन्सेस के संचालक मनिष पुंगलिया आदी मान्यवर उपस्थित थे. मुख्य अतिथि के भाषण के बाद सर्व्हायकल कॅन्सर विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें स्त्रीरोग व कर्करोग तज्ञ डॉ.हर्षद पारसनीस, स्त्रीरोग तज्ञ व पीओजीएस के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ.मिलिंद दुगड, पूर्व अध्यक्ष डॉ.आरती निमकर, मॉलेक्युलर जेनॉमिक्स तज्ञ मनिष पुंगलिया इन्होने सहभाग लिया. इस सेमिनार का समन्वयन रोश डायग्नोस्टिक्स के मेडिकल अफेअर्स विभाग प्रमुख डॉ.संदीप सेवलिकर इन्होनें किया.


