
इटावा में RO/ARO परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं रखी सतत निगरानी
जनपद इटावा | विशाल समाचार ब्यूरो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा का आयोजन जनपद इटावा में पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
परीक्षा के सुचारु आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई थीं। इसी क्रम में जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की कतार व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर मौके पर जाकर समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रत्येक केंद्र पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए थे, जिसका अनुपालन करते हुए परीक्षा को पूर्णतया निष्पक्ष, नकलविहीन एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराया गया।
इटावा पुलिस की सक्रियता, सतर्क निगरानी और प्रशासन की सतत सहभागिता के फलस्वरूप जनपद में RO/ARO परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।


