
जनहित के मुद्दों पर सड़कों पर उतरी सोभासपा — इटावा डीएम को सौंपा ज्ञापन, भारी कार्यकर्ता हुजूम ने दिखाया दम
इटावा, शिवराज सिंह राजपूत
सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सोभासपा) इटावा इकाई ने आज जनहित की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन की अगुवाई जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप ने की, जिनके नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी ने प्रशासन को साफ संदेश दिया कि सोभासपा अब किसी भी जनविरोधी नीति पर चुप बैठने वाली नहीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव शिशुपाल सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष लालू राजपूत, मंडल अध्यक्ष विनोद राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष शिवराज राजपूत, जिला प्रमुख महासचिव विवेक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप, मंडल सचिव हिमांशु राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा देवी, सूचना मंत्री कमलेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप, शिव शंकर शाक्य, धीरेंद्र कश्यप, बृज बिहारी शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अवधेश वर्मा, भरथना विधानसभा सचिव अनिल कुमार शर्मा, महिला मोर्चा भरथना विधानसभा अध्यक्ष गिरिजा देवी, तस्कीन बेगम, आरती कश्यप, शर्मिला कश्यप, सुराज कुमारी सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
ज्ञापन में विभिन्न सार्वजनिक समस्याओं को लेकर तत्काल समाधान की मांग की गई। जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप ने साफ कहा कि “अगर शासन-प्रशासन ने जनसमस्याओं की अनदेखी की तो सोभासपा सड़कों पर उतरकर जवाब देगी। हमारी लड़ाई आमजन के अधिकारों की है, और इसके लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।”
डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में विशेष रूप से अनुसूचित जातियों की उपेक्षा, बेरोजगारी, स्थानीय विकास योजनाओं की अनदेखी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर लगाम जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। भीड़ और जोश ने यह साबित कर दिया कि सोभासपा अब जिला स्तर पर नई राजनीतिक धारा तैयार करने को तैयार है


