इटावा

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न 

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न 

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने उद्यमियों द्वारा उठाई गयी समस्याओं के समाधान पर विस्तार पूर्वक जानकारी की। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्री प्रोमोशन के लिए प्राथमिकता नं0 1 पर है। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 जैसी छोटी-छोटी इकाईयों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी उद्यमी इंडस्ट्री लगाना चाहते है उनको शासन स्तर द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं अच्छे बिजनेस प्लान वालों को भी सभी सरकारी विभागों द्वारा सहायता प्राप्त कराई जायेगी। उन्होंने बैंक के रवैये को खराब बताते हुए नाराजगी व्यक्त की एवं प्रभावी ढंग से काम करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग एवं जल भराव से जुड़ी सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए।उ

क्त बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा, एल0डी0एम0, पर्यटन विभाग, समस्त उद्यमियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button