इटावा

इटावा में पॉपकॉर्न मशीन निःशुल्क पाने का अवसर, 15 जुलाई तक करें आवेदन

इटावा में पॉपकॉर्न मशीन निःशुल्क पाने का अवसर, 15 जुलाई तक करें आवेदन

इटावा ब्यूरो विशाल समाचार 

इटावा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बाल गोविन्द तिवारी ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद इटावा में टूलकिट्स योजना के अंतर्गत भुर्जी समाज के कारीगरों एवं पॉपकॉर्न उद्योग में रुचि रखने वाले 18 से 50 वर्ष के बेरोजगार व्यक्तियों को निःशुल्क पॉपकॉर्न मशीनें वितरित की जाएंगी।

वर्ष 2025-26 हेतु योजना में 10 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित है। पूर्व में 3 मई 2025 को इस योजना हेतु विज्ञापन जारी किया गया था, किंतु अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। अतः पुनः आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इच्छुक लाभार्थी 15 जुलाई 2025 तक www.upkvib.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 24-ए, एस.डी. फील्ड, इटावा में संपर्क किया जा सकता

है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button