सीतामढ़ी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित व पारदर्शी बनाने हेतु जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ – डीएम रिची पांडेय

मतदाता सूची को त्रुटिरहित व पारदर्शी बनाने हेतु जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभडीएम रिची पांडेय

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार ब्यूरो 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल हो और अपात्र व्यक्ति स्वतः बाहर हो सकें।

 

उन्होंने बताया कि बिहार में पिछली बार गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था। वर्तमान में शहरीकरण, आंतरिक प्रवासन, नये युवाओं की मतदान योग्य आयु (18 वर्ष) प्राप्त करना, मृत्यु का विलंब से अपडेट होना एवं अवैध विदेशी नागरिकों के नाम सूची में दर्ज हो जाना जैसे कारणों से यह पुनरीक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है।

बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन:

बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) विकास मित्र, जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं आदि के सहयोग से घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) दो प्रतियों में वितरित कर रहे हैं। वे मतदाताओं को फॉर्म भरने में मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।

कम से कम तीन बार फॉर्म संग्रहण का प्रयास:

बीएलओ द्वारा प्रत्येक घर में कम से कम तीन बार जाकर भरे हुए फॉर्म एकत्र किए जाएंगे। एक प्रति बीएलओ के पास सुरक्षित रहेगी और दूसरी पर रसीद देकर मतदाता को वापस की जाएगी।

ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध:

पात्र मतदाता स्वयं भी https://voters.eci.gov.in या ECINet App के माध्यम से एन्यूमरेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन अपलोड भी कर सकते हैं।

 

दावा-आपत्ति का विकल्प:

यदि कोई मतदाता समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कर पाता है, तो वह निर्धारित अवधि में फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के माध्यम से नाम जुड़वाने हेतु आवेदन कर सकता है।

अपात्र नाम हटाने की प्रक्रिया:

ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा यदि जांच में यह पाया जाता है कि कोई नाम मतदाता बनने के योग्य नहीं है, तो उसे अंतिम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।

इस  प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button