सीतामढ़ी

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई ।

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई ।

 

विशाल समाचार ब्यूरो सीतामढ़ी

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी —सह—जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में बैठक की गई ।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि सीतामढ़ी श्री अरुण पाठक, सांसद प्रतिनिधि शिवहर श्री नागेंद्र प्रसाद सिंह, परिहार विधायक प्रतिनिधि श्री रामनरेश यादव, बाजपट्टी विधायक प्रतिनिधि श्री अभिराम पांडे, बेलसंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शौकत अली, सुरसंड विधायक प्रतिनिधि श्री अरुण कुमार, जिला महासचिव जनता दल यूनाइटेड प्श्री सुदेश कुमार शाही, राष्ट्रीय जनता दल प्रतिनिधि गौहर समी, इंडिया नेशनल जिला अध्यक्ष रक्टू प्रसाद, सीपीएम सचिव श्री देवेंद्र प्रसाद यादव, भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि श्री अरुण गोप, एलजेपी आर प्रतिनिधि श्री हरि नारायण पासवान, लोजपा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अधीरा देवी, बीएसपी जिला अध्यक्ष श्री सहदेव राम, आरएलएसपी प्रतिनिधि मोहम्मद सजीर आलम मंसूरी उपस्थित थे।

 

उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों का युक्तिकरण के प्रस्ताव का आज प्रारूप प्रकाशन किया गया जिसकी सूची सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई तथा उक्त प्रारूप प्रकाशन पर दिनांक 6 7.2025 तक उनसे दावा /आपत्ति देने हेतु अनुरोध किया गया। जो भी दावा /आपत्ति प्राप्त होगा उसको निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से जांच कराई जाएगी।जांचोपरांत पुनः सभी प्रतिनिधियों के साथ दिनांक 9 या 10 जुलाई को विमर्श हेतु बैठक की जाएगी ।तत्पश्चात अंतिम रूप से मतदान केंद्रों का प्रस्ताव आयोग को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा। बताया गया कि कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2553 है।युक्तिकरण के बाद मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2898 हो जाएगी।

 

बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button