अपराधसीतामढ़ी

अभी नहीं सुधर रहे राशन डीलर! जिलाधिकारी और SDO के आदेश ताक पर, गरीबों का हक लूटा जा रहा है!

🛑 अभी नहीं सुधर रहे राशन डीलर!

जिलाधिकारी और SDO के आदेश ताक पर, गरीबों का हक लूटा जा रहा है

जिलाधिकारी महोदय के दाबें खोखले साबित होते दिखाई दे रहें?

सीतामढ़ी,बिहार: वि.स.मुख्य पत्रकार 

सीतामढ़ी:  ग्राम पंचायत इंहरवा के डीलर रमा अशीष साह द्वारा माह मार्च का राशन अभी तक वितरण नहीं किया गया है। ग्राम सोनवर्षा के उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीलर ने राशन न देने की बात खुलेआम कही है। शिकायतकर्ता विजय कुमार महतो का कहना है कि डीलर ₹500 मांगता है? और नहीं देने पर राशन देने से इनकार करता है। जब उपभोक्ताओं ने विरोध किया तो धमकी दी गई कि “SDO भी कुछ नहीं कर सकते”।

 

गौरतलब है कि राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कई स्तरों पर निगरानी की व्यवस्था की है, परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। डीलर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है, और प्रशासनिक आदेशों को भी नजरअंदाज कर रहा है।

 

शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जांच कर डीलर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई गरीब राशन से वंचित न रहे।

 

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिलाधिकारी महोदय इस खुलेआम सरकारी योजना की अवहेलना पर क्या कदम उठाएंगे?

क्या गरीबों का हक दिलाने के लिए प्रशासन गंभीरता दिखाएगा या ये शिकायत भी फाइलों में दबकर रह जाएगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button