
देवांगना वेलफेयर संस्था, छत्रपती संभाजीनगर द्वारा 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
छत्रपती संभाजीनगर, देवांगना वेलफेयर संस्था, छत्रपती संभाजीनगर की ओर से 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंजली कराड एवं अरुणा कोचूरे मैडम उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख श्री प्रशांत बडोले सर द्वारा अतिथियों तथा सभी योग साधकों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात अरुणा कोचूरे मैडम ने प्रार्थना के माध्यम से योग सत्र की विधिवत शुरुआत की।
योग प्रशिक्षिका शशि नीलवंत ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योगासनों, प्राणायाम एवं शांतिपाठ का सत्र करवाया, जिसे सभी ने श्रद्धा और समर्पण के साथ पूरा किया।

इस आयोजन में शोभा त्रिभुवन मैडम और डॉ. ज़िला मैडम ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में योग की महत्ता को रेखांकित करने वाला एक प्रेरणादायी उपक्रम भी
सिद्ध हुआ।



