पूणे

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ) द्वारा पालखी का भव्य स्वागत, हजारों वारकऱ्याओं को अल्पाहार व पानी का वितरण

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) द्वारा पालखी का भव्य स्वागत, हजारों वारकऱ्याओं को अल्पाहार व पानी का वितरण

पुणे: संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालखी के पुणे आगमन के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गट), पुणे शहर की ओर से विश्रांतवाड़ी में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर हजारों वारकऱ्याओं को अल्पाहार एवं पानी का वितरण कर उनकी सेवा की गई।

 

इस सेवा उपक्रम में प्रदेश सचिव बाळासाहेब जानराव, पूर्व उपमहापौर डॉ. सिद्धार्थ धेंडे, पूर्व नगरसेवक अशोक कांबळे, पुणे शहर सरचिटणीस शाम सदाफुले, मतदार संघ अध्यक्ष विनोद टोपे, उपाध्यक्ष शंकर शेलार, रवी अवसरमल, अक्षय अवसरमल, भीमराव वानखेडे, फिरोज खान, निलेश रोकडे, दीपक गायकवाड, महिला अध्यक्ष चांदणी गायकवाड, विजय कांबळे, सविता शेलार, अंकिता भालेराव, एम. बी. शिंदे, भाऊसाहेब भालेराव, विशाल कदम, आनंद कांबळे, मिलिंद चलवादी, तनिक्ष सदाफुले, भूषण रणपिसे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वारकऱ्याओं की सेवा में समर्पित यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button