आरोग्यसीतामढ़ी

एसएसबी 20वीं वाहिनी, सीतामढ़ी में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

एसएसबी 20वीं वाहिनी, सीतामढ़ी में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सीतामढ़ी, कुणाल किशोर सीतामढ़ी 

सीतामढ़ी स्थित एसएसबी 20वीं वाहिनी कैंप में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट श्री गिरिश चंद्र पांडेय द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर योग के महत्व और उसके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को गहराई से समझा। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अत्यंत सहायक होता है।

 

कार्यक्रम में विकास कुमार, डॉ. शुभ्रेंदु शेखर सहित एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी व जवानों की उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि –

“योग हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। यह तनावमुक्त, अनुशासित और स्वस्थ जीवन की कुंजी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button