कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को मिलेगा ₹1 लाख का अनुदान
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को एक बड़ी राहत देते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने जानकारी दी कि श्री राज्यपाल ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
🕉️ प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
1. अनुदान के पात्र: उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जो वर्तमान में भी राज्य में निवासरत हैं, उन्हें यात्रा के उपरांत ₹1 लाख की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
2. यात्रा माध्यम की शर्त नहीं: भारत सरकार द्वारा आयोजित यात्रा के साथ-साथ जो यात्री प्राइवेट ट्रैवल एजेंसी या निजी स्रोतों से यात्रा करते हैं, वे भी इस योजना के पात्र होंगे।
3. ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य:
यात्रा पूरी होने के 90 दिन के भीतर वेबसाइट www.updharmarthkarya.in पर आवेदन करना होगा।
किसी भी भौतिक आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
4. दस्तावेज़ों की सूची: आवेदन के साथ पासपोर्ट, वीजा, निवास प्रमाण पत्र, आधार, पैन, बैंक डिटेल, फोटो व यात्रा पूर्णता प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे
5. सत्यापन व अनुदान प्रक्रिया:
धर्मार्थ कार्य निदेशालय, लखनऊ द्वारा दस्तावेजों का परीक्षण कर सत्यापन उपरांत लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भुगतान किया जाएगा।
त्रुटिपूर्ण या फर्जी आवेदन निरस्त कर आवेदक को मोबाइल/ईमेल से सूचित किया जाएगा
6. अन्य प्रावधान:
एक यात्री को जीवनकाल में केवल एक बार ही अनुदान मिलेगा।
मृत्यु की स्थिति में आश्रित व्यक्ति द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
कूटरचित दस्तावेज़ पाए जाने पर अनुदान राशि वसूली व विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अनुदान उसी वित्तीय वर्ष के बजट से दिया जाएगा, अगले वर्ष के लिए नहीं।
प्रदेश सरकार की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ आर्थिक सहयोग का एक संवेदनशील और सराहनीय उदाहरण है, जिससे अनेक श्रद्धालु लाभान्वित


