इटावा

इटावा: जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन

इटावा: जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा, : जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, सीओ सिटी, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, एलडीएम, विद्युत विभाग के अधिकारी और जिले के उद्यमी उपस्थित रहे।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली और कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इंडस्ट्री प्रमोशन को प्राथमिकता नंबर 1 पर रखा गया है। उन्होंने एमएसएमई जैसी छोटी इकाइयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही और कहा कि जो भी उद्यमी इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं, उन्हें शासन स्तर से अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। अच्छे बिजनेस प्लान वाले उद्यमियों को सभी सरकारी विभागों से सहायता दिलाई जाएगी।

 

उन्होंने पर्यटन विभाग के एमओयू में प्रगति न होने पर चिंता जताई और संबंधित अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को मुफ्त स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए गए, साथ ही बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर बिजली का बिल कम आएगा और सब्सिडी भी मिलेगी, जिससे उद्यमियों को लागत में राहत मिलेगी।

 

बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button