पुणे शहर तालुका स्तरीय लोकशाही दिन एवं ‘शासन आपल्या दारी’ कार्यक्रम का आयोजन 16 जून को
पुणे:पुणे शहर तहसील स्तर पर लोकशाही दिन का आयोजन 16 जून 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक महात्मा गांधी विद्यालय, घोरपडी पेठ, पुणे में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी तहसीलदार श्री सूर्यकांत येवले ने दी है। लोकशाही दिन के साथ-साथ एकात्मिक आदिवासी प्रकल्प, घोडेगाव (ता. आंबेगाव) की ओर से ‘शासन आपल्या दारी’ (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री द्वारा नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल बनाने के उद्देश्य से सात सूत्रीय कार्ययोजना निश्चित की गई है। इसी के तहत, नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और उनके स्थानीय समस्याओं का समाधान करने के लिए, प्रत्येक माह के तीसरे सोमवार को तालुका स्तर पर ‘लोकशाही दिन’ का आयोजन ‘शासन आपल्या दारी’ के रूप में किया जाता है। इसी क्रम में इन दोनों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
पुणे शहर के नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र लिखित रूप में उक्त दिनांक को कार्यक्रम स्थल पर प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।


