पूणे

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के लिए भूमि आवंटन की मांग पर उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के लिए भूमि आवंटन की मांग पर उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात

पुणे, डीएस तोमर: मंगळवार पेठ स्थित ससून हॉस्पिटल के सामने भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन के विस्तार और उसी स्थान पर राष्ट्रीय स्तर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक की मांग को लेकर आंबेडकरी आंदोलन से जुड़े सभी दलों के नेताओं ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में मुलाकात कर निवेदन सौंपा।

 

चर्चा के दौरान दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने स्मारक के लिए भूमि आवंटन को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा।

 

प्रतिनिधिमंडल में परशुराम वाडेकर, बाळासाहेब जानराव, शैलेंद्र चव्हाण, राहुल डंबाळे और संजय सोनवणे शामिल थे।

 

इससे पहले भी आंबेडकरी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की थी। उस समय फडणवीस ने स्मारक के प्रति सकारात्मकता जताई थी, लेकिन पूर्व में लिए गए कुछ निर्णयों के कारण तकनीकी अड़चनों के दूर होने के बाद ही अंतिम निर्णय संभव होने की बात कही थी। इसी संदर्भ में दोनों उपमुख्यमंत्रियों को निवेदन सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button