इटावा

सोलर प्लांट को लेकर जमीन चिन्हित किए जाने हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूति की गई।

इटावा : सोलर प्लांट को लेकर जमीन चिन्हित किए जाने हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूति की गई

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

 

जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम विकास कार्यों के लिए वन विभाग को जमीन प्राप्त कराने के संबंध में उपस्थित सभी तहसीलदारों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि वन विभाग को बीहड़/ऊबड़-खाबड़ जमीन भी उपलब्ध कराई जा सकती है जिससे वह अपने कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कर सकें एवं साथ ही साथ नाला बनाने का कार्य भी किया जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य भी जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने पी0एम0 कुसुम सी-2 योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पछगांव में प्रस्ताव भेजा जाए कि सोलर प्लांट बनाने हेतु जो जमीन मिली है उसे 30 वर्ष के लिए पट्टे पर प्रशासकीय विभाग के रूप में अतिरिक्त ऊर्जा विभाग को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि जो किसान अपनी जमीन किराए पर देने हेतु तैयार है उन्हें तहसील में बुलाकर तहसील अधिकारियों के माध्यम से किसानों से एग्रीमेंट कराया जाए एवं साथ ही उनकी खतौनी भी चेक कराई जाए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सोलर प्लांट बनाने हेतु किसानों से किराए पर जमीन ली जाए एवं जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने उपस्थित सभी तहसीलदारों से कहा कि भूमि चिन्हांकन में सहयोग किया जाए एवं गावों में जाकर मीटिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि किराए पर जमीन देने वाले किसानों को अनुमानित किराया 50,000/- प्रति एकड़ प्रति वर्ष तक दिया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, नायब तहसील प्रीति सिंह, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button