इटावा

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल द्वारा नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय न्यू कॉलोनी चौगुर्जी, नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल द्वारा नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय न्यू कॉलोनी चौगुर्जी, नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण

इटावा (वि.स.प्रतिनिधी)जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल द्वारा नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय न्यू कॉलोनी चौगुर्जी, नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण आज प्रातः 9:15 बजे किया गया। निरीक्षण के समय 01 शिक्षका और 01 रसोईया उपस्थित मिलीं। विद्यालय की उपस्थिति पंजिका एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन करने से संज्ञान में आया कि उक्त प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-1 में 01 बच्चा,कक्षा-2 में 09 बच्चे, कक्षा -3 में 09 बच्चे, कक्षा -4 में 15 बच्चे एवं कक्षा -5 में 16 बच्चों का नामांकन है। परंतु उक्त नामांकित कुल 50 बच्चों में से मात्र 03 बच्चे कक्षा में उपस्थित मिले। जबकि शासन द्वारा निरंतर शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था कराने एवं ज्यादा से ज्यादा बच्चों को नामांकित कराने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं एवं समीक्षा भी की जा रही है परंतु उक्त स्थिति से स्पष्ट है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है जिसके कारण बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षकों की उपस्थिति शत- प्रतिशत नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने बेसिक शिक्षाअधिकारी,इटावा को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त विद्यालय में नामांकित बच्चों की शत- प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कराने एवं विद्यालय में साफ सफाई पौष्टिक भोजन एवं नियमानुसार अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों एवं अध्यापकों की शत- प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button