
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवसः वेदांता आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स एवं स्मार्ट टेक के माध्यम से उद्योग जगत में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत
नई दिल्लीः: कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस के मौके पर वेदांता लिमिटेड ने आधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित पूर्वानुमानित एवं समावेशी सुरक्षा पहलों के माध्यम से सुरक्षा-उन्मुख संस्कृति के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। कंपनी ने अपने संचालन में ओद्यौगिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई आधुनिक तकनीकों जैसे आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स (एआई)- उन्मुख मॉनिटरिंग सिस्टम, ड्रोन्स, फटीक डिटेक्शन सिस्टम, स्मार्ट हेलमेट और टेली-रिमोट ऑपरेशन्स को तैनात किया है
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के विश्व दिवस 2025 की थीम इस बात पर केंद्रित है कि डिजिटलाइजेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। जैसे-जैसे एआई, रोबोटिक्स, एक्सोस्केलेटन और रिमोट वर्क जैसी तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वे नई संभावनाओं के साथ कुछ चुनौतियाँ भी ला रही हैं
भारत में वेदांता का ज़िंक कारोबार वर्चुअल रिएल्टी (वीआर) आधारित विंडर ट्रेनिंग सिमुलेटर सिस्टम को अपनाने वाला देश का पहला कारोबार है। यह सिस्टम मटीरियल एवं मैनपावर मुवमेन्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले शाफ्ट (लिफ्ट) के काम करने के तरीके की नकल करता है। कंपनी वीआर-आधारित अंडरग्राउंड व्हीकल सिमुलेटर पेश करने वाली भी भारत की पहली कंपनी है, यह सिमुलेटर कर्मचारियों को खानों में वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षण देता है। वेदांता के एलुमिनियम कारोबार ने अपने संचालन में मटीरियल एक्स्ट्रैशन से पहले जांच के लिए भी ड्रोन तैनात किए हैं। कंपनी के ऑयल एण्ड गैस वर्टिकल की बात करें तो वेदांता ने प्रमुख लोकेशनों पर एआई कैमरा से युक्त एआई सेफ्टी सर्विलान्स मॉनिटरिंग सिस्टम अपनाया है, जिसके परिणामस्वरूप मानवीय प्रयासों में 80 फीसदी कमी आई है और साथ ही सुरक्षा भी बढ़ी है। वेदांता शार्क टैंक इंडिया के प्रतिभागी जर्श सेफ्टी के साथ मिलकर काम कर रही है, इस स्टार्टअप ने ऐसे स्मार्ट सेफ्टी वियरेबल्स बनाए हैं जो उष्मा के तनाव को कम कर विभिन्न उद्योगों में कनेक्टिविटी में सुधार लाते हैं।
वेदांता अपने संचालन में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार है। कंपनी ने ‘कम्युनिटी ऑफ प्रेक्टिस’ और सुरक्षा समितियों का गठन किया है, जो सुरक्षा प्रयासों के कार्यान्वयन का अवलोकन करते हैं। ‘विज़िबल-फेल्ट लीडरशिप’ के दृष्टिकोण के साथ बिज़नेस सीएक्ओ से उम्मीद की जाती है कि वे अपने कार्यक्षेत्रों में सुरक्षा के सर्वोच्च स्तर को सुनिश्चित करें तथा कर्मचारियों एवं बिज़नेस पार्टनर्स के लिए रोल मॉडल की भूमिका अपनाएं।
टेक्नोलॉजी, मानव-मशीन इंटरैशन को सीमित कर इस तरह के प्रयासों को बढ़ावा देने में मुख्य भुमिका निभाती है तथा निवारक सुरक्षा के उपायों को सुनिश्चित करती है। ऐसे कुछ उदाहरण हैं:

o वेदांता का प्रॉपराइटरी टी-पल्स प्लेटफॉर्म मुख्य संचालन क्षेत्रों में रियल टाईम में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स का उपयोग करता है।
o एआई डिटेक्ट, एरिया सुपरवाइज़र के साथ सुरक्षा में सुधार के शॉर्ट वीडियो साझा करता है और रियल टाईम डैशबोर्ड क माध्यम से प्रक्रिया पर निगरानी रखता है।
o लाईव ऑडियो-विज़ुअल कनेक्टिविटी से युक्त स्मार्ट हेलमेट कर्मचारियों को रियल टाईम में विभिन्न कार्यप्रवाह के लिए मार्गदर्शन देते हैं।
o फटीक डिटेक्शन सिस्टम, ड्राइवर के थकने पर निगरानी रखता है और उसे नींद आने पर एलर्ट करता है, जिससे वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
o स्मेल्टर्स में कम्प्यूटर विज़न- संचालित लेडल मॉनिटरिंग, संचालन में बाधा होने पर, संचालन को रोक देता है।
o सेरेमिक सेंसर्स भट्टी के भीतर तापमान बदलने पर निगरानी रखते हैं और ऑयल एवं गैस कारोबार में रिसाव की संभावना का पूर्वानुमान लगाते हैं।
o एचएमवी और एलएमवी सिमुलेटर्स फील्ड पर तैनात किए जाने से पहले ड्राइवरों को डिजिटल तरीकों से सिखाते हैं।
वेदांता लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वेदांता में हमारा मानना है कि सुरक्षा का भविष्य इनोवेशन, समावेशन एवं इरादे पर निर्भर करता है। एआई, स्मार्ट सिस्टम, लोग-उन्मुख नेतृत्व को अपनाकर हम न सिर्फ इस जोखिम के लिए प्रतिक्रिया करते हैं बल्कि इसका पूर्वानुमान लगाकर इसे रोकते भी हैं। कम ऐसा कार्यस्थल बनाना चाहते हैं जो न सिर्फ उत्पादक हो बल्कि बेहद सुरक्षित, स्वस्थ एवं भविष्य के लिए तैयार भी हो।’’
वेदांता अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं जैसे अग्नि एवं बचाव प्रशिक्षण में निरंतर निवेश कर रही है। बड़ी संख्या में अनुबंधित एवं अस्थायी कर्मचारियों को देखते हुए यह और भी ज़रूरी हो जाता है, जो कम समय के लिए या किसी विशेष काम के लिए कंपनी के साथ जुड़ते हैं। गौरतलब है यह भारत की पहली ऐसी कंपनी है जिसके पास सभी महिलाओं से युक्त भूमिगत खदान बचाव दल और अग्निशामक दल हैं।
व्यवसायिक स्वास्थ्य के लिए वेदांता का दृष्टिकोण भी समग्र है। हर ऑपरेशनल टाउनशिप में अस्पतालों से लेकर कॉम्प्लीमेंटरी सालाना जांच, बीमा, मानसिक स्वास्थ्य काउन्सलर्स की उपलब्धता तक, कंपनी अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी सभी ज़रूरतों को पूरा करती है। वे बुनियादी चिकित्सा सेवाओं से लेकर ओंकोलोजी सेंटर, बालको मेडिकल सेंटर में कैंसर केयर तक सभी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन, वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथॉन, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथॉन, स्पोर्ट्स टूर्नामेन्ट, सभी सुविधाओं से युक्त जिम, स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में फिटनैस को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

वेदांता अपने संचालन के दायरे से बढ़कर भी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अग्नि सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और यहां तक कि शारीरिक सुरक्षा एवं आत्म-रक्षा पर प्रशिक्षण प्रोग्रामों के माध्यम से स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाती है।
वेदांता ग्रुप महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा एवं टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर है, जो जिसका विविध पोर्टफोलियो है। यह दुनिया में ज़िंक की सबसे बड़ी एकीकृत उत्पादक, सिल्वर की तीसरी सबसे बड़े उत्पादक है, दुनिया में एलुमिनियम के टॉप उत्पादों में से एक है। भारत की एकमात्र निजी ऑयल एवं गैस उत्पादक है तथा सबसे बड़े निजी विद्युत उत्पादकों में से एक है। भविष्य की बात करें तो कंपनी दुर्लभ धातुओं, महत्वपूर्ण खनिजों एवं नवीकरणीय ऊर्जा में प्रवेश के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है।


