दिल्लीराजनीति

दिल्ली क्यों आए हैं CM योगी, क्या यूपी BJP में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है?

दिल्ली क्यों आए हैं CM योगी, क्या यूपी BJP में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है?

UP CM Yogi Delhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वक्त दिल्ली में हैं। आदित्यनाथ कुछ देर बाद पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

उत्तर प्रदेश जैसे राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण और भारत के सबसे बड़े राज्य में बीजेपी के लिए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करना आसान नहीं है। बीजेपी दलित, सवर्ण, ओबीसी और इनमें से भी प्रमुख जातियों के वोटों के समीकरण और क्षेत्रीय समीकरणों को लेकर माथापच्ची कर रही है।

 

पिछले कई महीनों से भूपेंद्र चौधरी की जगह कौन लेगा, इसे लेकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पार्टी के फ्रंटल संगठनों, संगठन के तमाम पदाधिकारियों, RSS के स्वयंसेवकों से भी राय शुमारी कर चुका है।

 

माना जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिन के अंदर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। ऐसे वक्त में जब इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा है कि यूपी में पार्टी किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा बेहद अहम है।

 

पीएम मोदी, जेपी नड्डा और शाह से मुलाकात कर सकते सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज दिल्ली में हैं। ऐसे में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि उनका यह दिल्ली दौरा कितना अहम है। निश्चित रूप से इसमें योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर अपनी पसंद पार्टी नेतृत्व को जरूर बताएंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button