
जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की सुनवाई हुई। कुल 15 परिवाद की सुनवाई की गई
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की सुनवाई की गई। कुल 15 परिवाद की सुनवाई की गई जिनमें 06 वादों का निष्पादन किया गया। जिनमे कामेश्वर राय का बिजली से संबंधित परिवाद का निष्पादन किया गया। अच्छे लाल पासवान अनुरक्षक ,नल जल योजना के लंबित भुगतान का आदेश दिया गया। इस तरह कुल 06 मामले पर आदेश पारित किए गए।



