सीतामढ़ी

रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन से अधिक परिवादियों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना

कलेक्टर रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन से अधिक परिवादियों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना।

कुणाल किशोर संवाददाता सीतामढ़ी:जिलाधिकारी सीतामढ़ी, रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन से अधिक परिवादियों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना। इस क्रम में कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। कुल 42 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जनता दरबार में अधिकांश मामले अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद,सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,विद्युत इत्यादि इत्यादि से संबंधित थे। संजीव कुमार साह, ऋषिकेश मिश्रा और रेहाना खातून,दुर्गा देवी,फूलो देवी,सेहरा खातून तथा अन्य उपस्थित परिवादियों के द्वारा आवेदन दिए गए जिन पर सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button