रीवा

वर्ष 2023- 24 से संबंधित धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के समतुल्य सीएमआर की अद्धतन स्थिति की समीक्षा विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में की गई

वर्ष 2023- 24 से संबंधित धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के समतुल्य सीएमआर की अद्धतन स्थिति की समीक्षा विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में की गई

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: वर्ष 2023- 24 से संबंधित धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के समतुल्य सीएमआर की अद्धतन स्थिति की समीक्षा विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2023 -24 में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 896150 क्विंटल के समतुल्य सीएमआर की मात्रा 600420 क्विंटल है। सीएमआर संग्रहण केंद्र की कुल संख्या 8 है जिसकी भंडार भंडारण क्षमता 5 लाख 5,10,000 क्विंटल है। सीएमआर प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है।

जिलाधिकारी के द्वारा मिल वाइज सीएमआर की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मिलों का नियमित निरीक्षण करें एवं साथ ही पैक्सों की भी जांच करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी तरह की चूक या लापरवाही परिलक्षित होने पर हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी और इस कार्रवाई के जद में वरीय पदाधिकारी भी आएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मिलर्स की जांच त्रि स्तरीय कमेटी के माध्यम से कराई जाए। निर्देश दिया कि कुटाई मिलों का टैगिंग अब परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। लचर प्रदर्शन करने वाले पैक्सो की जांच कराते हुए अपेक्षित कार्रवाई की जाए। सभी ब्लॉक सहकारिता प्राधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र अंतर्गत मिलों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। यदि सिस्टम में खामी पाई जाती है तो सभी पर कार्रवाई की जाएगी। किसी पैक्स या मिलर के द्वारा शत प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति नहीं की जाती है तो उन सभी संबंधित पैक्स/ मिलर एवं संबंधित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पर अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जन संपर्क अधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंधक एसएससी ,सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,कुटाई मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button