इटावा

अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराए जाने हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट सभागार में बैठक आयोजित की

अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराए जाने हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट सभागार में बैठक आयोजित की

 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा : अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराए जाने हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सभी का पहचान पत्र पोस्ट ऑफिस के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी का अभी भी वोटर लिस्ट में नाम अंकित नहीं हुआ है तो प्रपत्र 6 भरें अगर किसी बूथ में 85 से अधिक वरिष्ठ, दिव्यांग हो तो वैसे मतदाताओं का मताधिकार पोस्टर वैलिड से किया जाएगा, वैसे मतदाता को चिन्हित कर प्रपत्र 12 भरकर जमा करें। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की विस्तार से जानकारी दी और शक्ति से पालन का निर्देश दिया उन्होंने सभी उपस्थित राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों से कहा कि बिना अनुमति के किसी भी घर में झंडा बैनर नहीं लगाए जाएंगे एवं किसी भी सार्वजनिक स्थल व गाड़ी में बैनर पोस्टर झंडा लगाने की अनुमति नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के जो पोस्टर बैनर सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय स्थानों पर लगे हैं उनको तत्काल हटाए जाने की व्यवस्था अभी से ही सुनिश्चित कर लें किसी के निजी घर में अगर पोस्ट होल्डिंग बैनर झंडा लगा है उसकी सहमति की जानकारी कर हटाया जाए, सार्वजनिक दीवारों स्थानों पर जो बाल पेंटिंग है उसको भी तत्काल हटाया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक गतिविधियां मंदिर मस्जिद चर्च में नहीं की जाएगी बिना परमिशन के किसी के घर पर झंडा बैनर पोस्टर नहीं लगाया जाएगा प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सभाएं रैली जुलूस आदि की परमिशन लेना आवश्यक है ।
उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों पर झंडे आदि वॉल पेंटिंग बिल्कुल ही नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टी के दलों से निर्वाचन को सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु अपील की।
बैठक के दौरान शिवाकांत चौधरी महामंत्री भारतीय जनता पार्टी ,मलखान सिंह जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, पल्लव दुबे अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ,उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी ,संजीव शाक्य आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष, ,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह सहित समस्त राजनीतिक दल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button