पूणे

केईएम हॉस्पिटल पुणे की ओर से जागतिक ऑटिझम जागरूकता मंथ के अवसर पर जनजागृती रॅली संपन्न

केईएम हॉस्पिटल पुणे की ओर से जागतिक ऑटिझम जागरूकता मंथ के अवसर पर जनजागृती रॅली संपन्न

विशाल समाचार संवाददाता पुणे : ऑटिझम स्पेक्ट्रम डिसीज के बारे में जागरुकता निर्माण करना,उसके बारे में रही गलतफहमी को दूर करना और सर्वसमावेशकता को बढ़ावा देने के लिए केईएम हॉस्पिटल पुणे की ओर से सोमवार,1 अप्रैल 2024 को जागतिक ऑटिझम जागरूकता मंथ के अवसर पर आयोजित जागरूकता रॅली को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला.इस रॅली में डॉक्टर, केईएम हॉस्पिटल पुणे के कर्मचारी  सहभागी हुए थे. इस रॅली का रास्ता गुडलक चौक से शुरू होकर एफसी रोड, जेएम रोड ऐसा था.

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस और पूरे अप्रैल महीने को ऑटिज़्म जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य मस्तिष्क विकास संबंधी विकारों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना है जो विकार वाले व्यक्ति के व्यवहार और सामाजिक रूप से बातचीत करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. इस उपक्रम का मुख्य उद्देश ऑटिझम के बारे में जागरूकता निर्माण करना,इसके साथ ऑटिझम से पीड़ित व्यक्तींयों के लिए एक सहाय्यक वातावरण निर्माण करना और ऑटिझम से पीड़ित बच्चे और उनके माता-पिता को समर्थन देना यह है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button