इटावा

ग्रामीण के उद्यमी अपने ऋण आवेदन वेबसाइट पर दिनांक 10.5.2022 तक आन लाइन भर सकते – ग्राम उद्योग अधिकारी

ग्रामीण के उद्यमी अपने ऋण आवेदन वेबसाइट पर दिनांक 10.5.2022 तक आन लाइन भर सकते

इटावा यूपी:जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया उ० प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत शासन द्वारा 2022-23 हेतु इकाईयों के लक्ष्य जनपद के ग्रामीण अंचल में उद्योग लगाने हेतु निर्धारित किया गया है । लक्ष्यों की पूर्ति हेतु ऑन – लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है । उक्त योजना के अन्तर्गत निम्न नियम शर्तों के अनुसार ग्रामीण के उद्यमी अपने ऋण आवेदन वेबसाइट पर दिनांक 10.5.2022 तक आन लाइन भर सकते हैं ।
उक्त योजना के अन्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षित बेरोजगार महिला / पुरुष तथा पंजीकृत संस्था / सहकारी समितियां जो भारत सरकार अथवा राज्य सरकार की किसी भी योजना से लाभान्वित न हो , आवेदन हेतु पात्र होगें । उक्त योजना में विनिर्माण ( मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट ) हेतु अधिकतम ऋण रू ० 25.00 लाख तक तथा सेवा आधारित ( सर्विस सेक्टर ) में अधिकतम ऋण रू० 10.00 लाख तक की परियोजना का प्राविधान है । योजना में ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत इकाई हेतु सामान्य वर्ग के लाभार्थी को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत एवं विशेष ( अनु.जाति / जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग , महिलायें , अल्पसंख्यक , विकलांग , भू.पू. सैनिक ) को 35 प्रतिशत अनुदान ( छूट ) अनुमन्य होगा । उपरोक्त योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 10.०5.2022 तक अपने नजदीकी जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button