
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी-
लक्ष्मी नगर सोसायटी एवं वेटरन्स इण्डिया सीतामढी़ के संयुक्त तत्वावधान में बैठक का आयोजन
सीतामढी बिहार: श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा श्री जानकी नवमी 10 मई 2022 के सफल एवं सुंदर आयोजन के लिए श्री जानकी ध्वजों की विशाल शोभायात्रा के भब्य एवं सुंदर संचालन बेहतर समन्वय ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधित अन्य बिंदुओं पर बाजार समिति मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बसवरिया लक्ष्मी नगर इलाके से नए सदस्य को जोड़ने एवं आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित कराने संबंधित कई सारे बिंदुओं पर बातचीत हुई।

तकरीबन 20 नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराया गया। जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ बबलू , लक्ष्मी नगर सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश यादव, गौरव उर्फ सोनू ,अग्नेय कुमार, शिक्षाविद् आलोक कुमार, अविनाश कुमार, रविंद्र यादव, संजीव प्रसाद, पारस कुमार सिंह, वेटरन्स इण्डिया सीतामढी़ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सैनिक अनिल कुमार, रामानंद महतो, संतोष कुमार समेत मंदिर के महंत राज नारायण दास, अयोध्या से आए संत राम प्रकाश दास एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।



