30 अप्रैल 2022 को दोपहर 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी
इटावा यूपी: अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) जय प्रकाश ने बताया कि सभ्भावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में दि. 30 अप्रैल 2022 को दोपहर 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह उक्त बैठक में नियत समय पर आवश्यक सूचनाओं सहित प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें


