उड़चलो ने भारत के सुरक्षा बलों के लिये यात्रा एवं पर्यटन के पैकेज लॉन्च करते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार किया
पुणे : उड़चलो, विशेष रूप से भारत के सशस्त्र बलों को सेवा देने वाली उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी, ने अब अपने ग्राहकों के लिये यात्रा एवं पर्यटन के तैयार और निजीकृत पैकेज का कलेक्शन पेश किया है। कोविड के बाद के समय में रक्षाकर्मियों और सेवानिवृत्त सैनिकों के बीच यात्रा एवं पर्यटन की बढ़ती मांग को देखते हुए, यह फैसला इस स्टार्टअप की रणनीतिक विस्तार योजना के तहत लिया गया है। सशस्त्र बलों के जीवन को आसान बनाने के इस ब्राण्ड के स्वभाव के अनुसार इस प्रभाग का लॉन्च बिलकुल सही समय पर हुआ है, जब भारत का रक्षा समुदाय दो साल के प्रतिबंध के बाद यात्रा करने का इच्छुक है।ड़चलो ने हाल ही में जमीनी स्तर पर जवानों का एक सर्वे किया था, जो बताता है कि 40% से ज्यादा सैनिक 2022 में अपनी छुट्टियों के दौरान यात्रा करना चाहते हैं। चूंकि महामारी आधिकारिक रूप से खत्म हो चुकी है और यात्रा के नियमों पर प्रतिबंधों में छूट मिल रही है, तो जवान अपने परिवार और खुद पर निर्भर लोगों के साथ यात्रा करने की योजना में हैं। इस सर्वे में भाग लेने वालों की एक बड़ी संख्या शिर्डी और वैष्णोदेवी जैसे पवित्र तीर्थों की यात्रा करना चाहती है, ताकि उन्हें आत्मिक शांति मिले। बाकी लोग मनोरम खूबसूरती और सुकून देने वाले गंतव्यों जैसे केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप, राजस्थान और हिमाचल की यात्रा करना चाहते हैं
इन बदलती मांगों को ध्यान में रखते हुए, उड़चलो अब अपने ग्राहकों के लिये ट्रैवेल पैकेज का एक तैयार कलेक्शन लेकर आई है। इस उपभोक्ता वर्ग के यात्री अब सबसे अच्छी छूट वाले दामों पर इन चुनिंदा में से अपनी पसंद के यात्रा गंतव्य के लिये बुकिंग कर सकते हैं।पने व्यवसाय की विस्तार योजना के बारे में बात करते हुए, उड़चलो के संस्थापक एवं सीईओ रवि कुमार ने कहा, “महामारी का समय हर किसी के लिये चुनौतियों और तनाव से भरा रहा है। जिस तरह से परिवार अपने ट्रैवल रूटिन में लौटने की योजना बना रहे है, उसी तरह हमारे रक्षाकर्मी भी आनंद और मनोरंजन के लिये एक जरूरी ब्रेक चाहते हैं, जिसके वे अधिकारी हैं। हमारे सिद्धांत ‘सर्विस फॉर सर्विसेज’ (सेवाओं की सेवा) को साकार करते हुए, यह खास पैकेज जेब पर भारी नहीं हैं और इन्हें हमारे जवानों की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये खासतौर से तैयार किया गया है। प्रमुख मापदंड के तौर पर यह छुट्टियों में हमारे जवानों को आराम और सुविधा देंगे। हमें उड़चलो की इस नई पेशकश को अपनाये जाने की आशा है, जो हमारे सेगमेंट में बदलती सोच में योगदान देगी और आगे की विस्तार योजनाओं में हमारी सहायता करेगी।


