मध्य प्रदेशरीवा

बंसल बस्ती में कराया गया टीका एक्सप्रेस से टीकाकरण

बंसल बस्ती में कराया गया टीका एक्सप्रेस से टीकाकरण


(MP)रीवा जिले में 25 तथा 26 अगस्त को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ टीकाकरण किया गया।
अभियान के प्रथम दिन आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा ने शहर की निराला नगर बंसल बस्ती में टीकाकरण की विशेष व्यवस्था करायी। नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा बंसल बस्ती में टीका एक्सप्रेस वाहन के माध्यम से मौके पर जाकर टीकाकरण कराया गया।

बंसल बस्ती के 104 व्यक्तियों ने इस अवसर का लाभ उठाकर टीकाकरण कराया। टीकाकरण के समय आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा तथा जिला परियोजना संचालक अर्पिता सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button