मध्य प्रदेशरीवा

टीकाकरण महाभियान में उत्साह से कोरोना वालेन्टियर्स एवं स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई

टीकाकरण महाभियान में उत्साह से कोरोना वालेन्टियर्स एवं स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई

विशाल समाचार टीम

रीवा( MP):टीकाकरण महा अभियान के प्रथम दिवस जन अभियान परिषद के कोरोना वालेन्टियर्स व कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई गई। जहाँ कोरोना वालेन्टियर्स द्वारा घर – घर पहुँच लोगो को हल्दी चावल देकर निमंत्रित किया गया वही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा छूटे हुए लोगो को टीकाकरण केन्द्र तक पहुँचाकर टीकाकरण कार्य में भी सहयोग किया गया । कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अपने स्वयं के वाहन से
भी जरूरतमंद व्यक्तियों को टीका केन्द्र तक पहुँचाया गया ।

टीकाकरण महाभियान के प्रथम दिन जिले में कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी सकिय सहभागिता दी।स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर लोगों
को हल्दी चावल देकर निमंत्रित किया,वही टीकाकरण केन्द्र में पहुँचाकर भी लोगों को टीकाकरण कराने में मदद की गई ।
सृजन जन चेतना फाउन्डेशन द्वारा वार्ड क 27 नेहरू बस्ती में घर घर पहुंच लोगों को टीकाकरण कराने हेतु समझाईश देते हुए निमंत्रित किया गया।इस टीम के साथ जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक, विकासखंड अमित अवस्थी, संस्था
प्रमुख अमर भारती, सुनीता साकेत, सोनिया सिवते, कोमल
पटेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया ।

जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक ने बताया कि नमामि पवन फाउन्डेशन द्वारा ग्राम सगरा में, प्रयास रक्तदान सेवा संगठन द्वारा रीवा नगर के वार्ड क्रं. 9 डिफेन्स कालोनी में, सृजन जन चेतना फाउन्डेशन द्वारा वार्ड क्रं.27नेहरू बस्ती क्षेत्र में,गोवर्धनम फाउन्डेशन द्वारा वार्ड क्रं. 37 उपरहटी किला कालोनी में,रावेन्द्र प्रताप सिंह शिक्षा सांस्कृतिक समिति द्वारा ग्राम हिनौता में तथा सामाजिक कार्यकर्ता विनीत मिश्रा द्वारा वार्ड क्रं. 03 दीनदयाल धाम में संस्था की टीम के साथ घर – घर पहुँच लोगों को टीकाकरण के महत्व की समझाईश देते हुए निमंत्रित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button