पूणे

चासकमान बांध से 3250 क्यूसेक पानी का विसर्जन आज रात, भीमा नदी किनारे के नागरिक रहें सतर्क

चासकमान बांध से 3250 क्यूसेक पानी का विसर्जन आज रात, भीमा नदी किनारे के नागरिक रहें सतर्क

 

पुणे:  जलसंपदा विभाग, चासकमान पाटबंधारे विभाग, पुणे की ओर से सूचित किया गया है कि चासकमान बांध इस समय 88.13% भर चुका है। पाटी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण बांध में तीव्र जलप्रवाह जारी है। अतः बांध का जलस्तर नियंत्रित करने हेतु आज रात 9:00 बजे स्पिलवे (सांडवा) द्वारा भीमा नदी में 3250 क्यूसेक पानी का नियोजित विसर्जन किया जाएगा।

 

इसलिए भीमा नदी किनारे बसे सभी नागरिकों को सावधान रहने की अपील की जाती है। कोई भी व्यक्ति नदी के प्रवाह क्षेत्र में प्रवेश न करे। नदी के समीप रखे पंप, कृषि उपकरण, पशुधन या अन्य सामग्री को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।

 

प्रशासन द्वारा निचले व सखल इलाकों के नागरिकों को अलर्ट किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आवश्यक सतर्कता बरतें और प्रशासन एवं जलसंपदा विभाग को सहयोग करें। एजंसी जानकारी कार्यकारी अभियंता श्री मो. ता. जाधव रचासकमान पाटबंधारे विभाग, पुणे ने दी है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button