रीवा

नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन

नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन

आदर्श ग्राम सलैया खास में पौधरोपण और कलश यात्रा के साथ ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह: .मऊगंज जिला अंतर्गत हनुमना विकासखंड के आदर्श ग्राम सलैया खास में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन नवांकुर संस्था काशी प्रसाद वेल्फेयर सोसायटी हनुमना के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक, जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार एवं ब्लॉक समन्वयक डॉ. रामानंद पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती इन्दरनिया कोल रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक आनंद प्रसाद तिवारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामवासियों की आस्था के प्रतीक मंदिर स्थल से कलश यात्रा और पर्यावरणीय गीतों के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए और घर, आंगन व बगिया में रोपण कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत परिसर में वरिष्ठजनों द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृक्षारोपण किया गया, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम शशि मिश्रा, ओमकार मिश्रा, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूहों एवं समस्त ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button