रीवा

मुख्यमंत्री आज करेंगे दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री आज करेंगे दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी: . मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जुलाई को रीवा में आयोजित दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे आरंभ होगा। रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग एवं पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। कॉन्क्लेव में पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए 600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में संभाग के सभी जिलों के जनप्रतिनिधिगण तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी रहेगी। विन्ध्य क्षेत्र में प्रचुर वन संपदा, आकर्षक जलप्रपात, कई टाईगर रिजर्व, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक स्थल हैं। यहाँ आसपास के बड़े शहरों से जोड़ने के लिए फोरलेन हाईवे, रेलमार्ग तथा हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध है। मध्यप्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने और विन्ध्य क्षेत्र की पर्यटन क्षमताओं का पूरा दोहन करने के उद्देश्य से रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रसिद्ध अभिनेता श्री मुकेश तिवारी और पंचायत वेबसीरीज की अभिनेत्री सान्विका सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कॉन्क्लेव में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ यादव शहडोल के टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। कॉन्क्लेव में मण्डला, डिंडौरी, सिंगरौली, सीधी और सिवनी जिले में कला और शिल्प केन्द्रों की स्थापना के लिए एजेंसियों के साथ डिजिटल अनुबंध किए जाएंगे। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ यादव आईआरसीटीसी पोर्टल पर पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा बुकिंग पोर्टल, होमस्टे ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का लोकार्पण करेंगे। समारोह में मेकमाईट्रिप के साथ चित्रकूट घाट में आध्यात्मिक अनुभूति परियोजना की वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखी जाएगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री जी पर्यटन उद्योग के विकास के लिए विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में 27 जुलाई को ट्रेवल आपरेटर्स, होटल व्यवसायी तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद और निवेश पर चर्चा की जाएगी। कॉन्क्लेव में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों तथा पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button