पर्यावरणसीतामढ़ी

वन महोत्सव 2025: सीतामढ़ी में पर्यावरण संरक्षण हेतु भव्य आयोजन

वन महोत्सव 2025: सीतामढ़ी में पर्यावरण संरक्षण हेतु भव्य आयोजन

सीतामढ़ी ब्यूरो विशाल समाचार

वन महोत्सव हर साल जुलाई के प्रथम सप्ताह में मनाया जाने वाला एक वृक्ष उत्सव है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। जिसकी शुरुआत 1950 में तत्कालीन केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री के.एम. मुंशी द्वारा की गई थी। वर्ष 2025 में 76वां वन महोत्सव का आयोजन 20 जुलाई को बिहार राज्य, जिला सीतामढ़ी में किया गया।

 

सीतामढ़ी की राजधानी में दिनांक 20 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे सीतामढ़ी वन प्रमंडल, सीतामढ़ी के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), डुमरा, सीतामढ़ी के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि – श्री देवेश कुमार ठाकुर, माननीय सांसद, सीतामढ़ी एवं विशिष्ट अतिथि – श्री अवनीश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सीतामढ़ी एवं अन्य गणमान्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों की शिक्षिकाएं, दीदीजीजा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वन महोत्सव कार्यक्रम का संचालन वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

वन महोत्सव कार्यक्रम में संबोधन वन प्रमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा वन महोत्सव के उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किया गया। साथ ही सीतामढ़ी जिला के समस्त लोगों से कृषि वानिकी योजना के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा एक पेड़ को एक नाम से लगाने का अनुरोध किया गया ताकि सीतामढ़ी जिले को हरित आवरण में वृद्धि तथा जल संरक्षण से जोड़ सके, ताकि जल संकट से बचा जा सके। यह भी जानकारी दी गई कि सीतामढ़ी जिले के हरित आवरण में 12% की वृद्धि हुई है।

 

तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि वरीय उपसमाहर्ता, सीतामढ़ी द्वारा वन महोत्सव के उद्देश्य पर विचार व्यक्त किया गया। जिला अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु देहात-रेख उपवन के अनुरूप किया गया।

उनके द्वारा अवैध पातन, अवैध परिवहन एवं अवैध अरण्य क्षेत्र में संचालन पर नियंत्रण हेतु वन विभाग को निर्देशित किया गया एवं जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि – श्री देवेश कुमार ठाकुर, माननीय सांसद, सीतामढ़ी द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया एवं उन्होंने कहा कि हमारे देश के जगह-जगह में हमारे जीवन की धारा को नई दिशा मिली है, जिसका विस्तार से उन्होंने वर्णन किया।

 

उन्होंने यह भी बताया गया कि परिवार के छोटे-छोटे बच्चों को घरों में भी पौधों का पोषण एवं देख-रेख अपने बच्चों की तरह करें तथा पठन द्वारा यह विचार व्यक्त किया कि शैक्षणिक व्यवस्था में यह प्रावधान किया जाय कि माध्यमिक से पारास्नातक तक अधिक से अधिक पौधा लगाने वाले छात्रों को अतिरिक्त अंक देने की व्यवस्था की जाय, जिससे पर्यावरण के प्रति छात्रों को ज्यादा से ज्यादा लगाव हो सके।

कार्यक्रम का समापन:

कार्यक्रम के अंत में दिनांक 19.07.2025 को करुणा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच जल–जीवन–हरियाली थीम पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया तथा अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दे कर प्रोत्साहित किया गया एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपना–अपना विचार एवं प्रश्न रखा गया, जिसका जवाब माननीय सांसद, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी के द्वारा दिया गया। उपस्थित पर्यावरणविद श्री सुजीत कुमार (डीएफओ) को पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा पर्यावरण को लेकर निबंध और कविता का पाठ भी किया गया। वन महोत्सव 2025 कार्यक्रम में सीतामढ़ी के प्रांगण में 100 पौधों का रोपण, जिले में छात्र-छात्राओं के बीच 400 पौधों के वितरण एवं उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा स्वयं लाए गए पौधों का भी वहन कर हर्षो-उल्लास के बीच प्रदर्शनी आयोजित की गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button